कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत काहूकोठी के ठाकुर स्वीट के सामने एक अपार्टमेंट में मंगलवार 10 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से चारों तरफ हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।