गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला मंगलवार की शाम 5:00 बजे गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है जिसमें महिला घायल हुई है।