संतकबीरनगर जिले के मेहदावल तहसील क्षेत्र में छठ महापर्व श्रद्धा और आस्था के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते ही चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया।गंगा, सरयू व स्थानीय तालाबों एवं घाटों पर सुबह से ही व्रतधारियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में फल-फूल,