शाहनगर: सिमरिया पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, एक झलक पाने को कथा में उमड़े हजारों भक्तगण
पन्ना जिले के पवई विधान सभा अंतर्गत सिमरिया में श्री श्री 1008 श्री किशोरदास जु महाराज वृंदावन धाम द्वारा भक्तमाल कथा आयोजित की जा रही है, इस धार्मिक कार्यक्रम मे शामिल होने आज शुक्रवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सिमरिया पहुंचे और लगभग दो घण्टे तक कार्यक्रम में शामिल रहे