शाहनगर: राजस्व महाअभियान 2.0 शुरू 31 अगस्त तक संचालित होगा महाअभियान = जनसंपर्क विभाग पन्ना
शासन के निर्देशानुसार पन्ना जिले में भी आज से राजस्व महाअभियान 2.0 शुरू हो गया है। जिला कलेक्टर द्वारा अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर समय सीमा में जरूरी कार्यवाहियां संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं। भू-स्वामियों के हित में त्वरित और आसान सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए महाअभियान 31 अगस्त तक जारी रहेगा।