समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार की सुबह करीब 11 बजे संत शिरोमणि रविदास और संत शिरोमणि नरहरि दास महाराज सोनार की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में पार्टी के जिला कार्यालय पर किया गया। सर्वप्रथम दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया