जौनपुर: सिपाह चौकी के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत
सिकरारा थाना क्षेत्र के हसनपुर ग्राम निवासी सत्यम मिश्र( 23 )पुत्र संजय मिश्र की बाइक सोमवार को नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह चौकी के समीप ट्रक की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस मौके से शव बरामद कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम।के लिए भेज दिया।