पवई: नगर में आयोजित हुई विनयांजलि सभा, विराग सागर जी महाराज को दी गई श्रद्धांजलि
Pawai, Panna | Jul 12, 2024 राष्ट्र संत गंणाचार्य बुंदेलखंड के प्रथम जैनाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महाराज का 04 जुलाई को शास्त्रों के अनुसार विधि विधान से समता पूर्वक समाधि संपन्न हुई। इसको लेकर पवई के जैन समाज और नगरवासियों ने शुक्रवार को जैन मंदिर प्रांगण, झंडा बाजार, पवई में विनयांजलि सभा का आयोजन किया।