झालरापाटन: झालावाड़ में ड्रोन से फोटोग्राफी कर बिजली चोरी का पता लगाया, 60 से ज्यादा अवैध कनेक्शन हटाए, 14 लोगों पर केस दर्ज
झालावाड़ में जयपुर विद्युत वितरण निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 60-70 अवैध कनेक्शन हटाए। साथ ही 14 लोगों के खिलाफ वीसीआर दर्ज की गई। विभाग ने ड्रोन से फोटोग्राफी कर बिजली चोरी का पता लगाया था। विभाग की ओर से शाम 6:00 बजे जानकारी दी गई कि आईटीआई कच्ची बस्ती, संजय कॉलोनी, पीलखाना, हबीबनगर,क्षेत्रों में ड्रोन से फोटोग्राफी कर बिजली चोरी का पता लगाया।