मुरैना जिल के देवगढ़ थाना क्षेत्र के कलुआपुरा गांव में सोमवार शाम गैस सिलेंडर की लेजम बदलते वक्त आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग झुलस गए। मजदूर मुन्ना केवट,उसकी पत्नी रजनी और तीन बच्चे राधिका,नीतू व दिलीप आग की चपेट में आ गए।सभी को जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर किया गया,जहां इलाज के दौरान 3 वर्षीय दिलीप की मौत हो गई।बाकी चारों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।