शुजालपुर में बुधवार शाम को एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा शाम करीब 8 बजे आष्टा मार्ग पर केसर पेट्रोल पंप के सामने हुआ जिसमें जामनेर निवासी 23 वर्षीय किसान इमरान पिता रईस अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इमरान अपनी बाइक से शुजालपुर से जामनेर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी।