रघुनाथपुर: पुलिस ने नरहन बगीचा से 22 लीटर देशी शराब बरामद कर किया प्राथमिकी दर्ज
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नरहन बगीचा से पुलिस ने 22 लीटर देशी शराब बरामद किया । प्रशासन की आहट लगते ही धंधेबाज फरार हो गया । थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती दल अधिकारी पुअनि पीयूष प्रकाश ने 22लीटर देशी शराब जप्त किया । गिरफ्तारी को लेकर नाम गुप्त रखकर कांड 119/24 के तहत नामजद दर्ज किया ।