रघुनाथपुर: पुलिस ने कौसड़ बगीचा से70 लीटर शराब किया बरामद
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कौसड़ बगीचा से पुलिस ने 70 लीटर देशी शराब बरामद किया । प्रशासन की आहट मिलते ही शराब तस्कर चकमा देकर फरार हो गया । थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दिवा गश्ती अधिकारी पु स अनिल मनोज कुमार पांडेय ने शराब के खेप को कब्जे में लिया ।