विष्णुगढ़: विष्णुगढ़-टाटीझरिया मार्ग पर रौलपत्थर के पास धान से लदा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा
विष्णुगढ़-टाटीझरिया मार्ग के रौलपत्थर के पास धान लदा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा। विष्णुगढ़-टाटीझरिया मुख्य मार्ग (NH-522) पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रौल पत्थर के पास धान से लदा एक अनियंत्रित वाहन सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं और वह पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन वाहन पर लदे धान के बोरे सड़क पर बिखर गए।