हुज़ूर: पंचायत अधिकारों पर खुली बहस की चुनौती, दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव और मंत्री पर साधा निशाना
Huzur, Bhopal | Nov 25, 2025 भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में जारी तीन दिवसीय पंचायत प्रतिनिधि कार्यशाला के दूसरे दिन पंचायत अधिकारों का मुद्दा गरमा गया। राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया द्वारा पंचायतों को अधिकार न मिलने की शिकायत उठाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल को खुली बहस की चुनौती दे दी|