देवरी मढिया में बायर कंपनी की धान क्रांति किस्म की फसल 130 एकड़ में फेल हो गई। बाली न निकलने और पौध पीली पड़ने से किसानों को भारी नुकसान। किसानों ने बीज की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मामले की गंभीरता देखते हुए जांच टीम को गांव भेजकर निरीक्षण कराया।