77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को 11:00 बजे लाल भट्टा, बाबूडीह स्थित बिरसा मुंडा जन कल्याण विकास समिति द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर झंडोत्तोलन के साथ हुई, जहां उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। समारोह में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू विशेष रूप से मौजूद रहीं।