शिकोहाबाद: बड़ा बाजार से पूरे नगर में निकली निशान यात्रा एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने आरती उतार कर किया शुभारंभ हजारों की भीड़
शिकोहाबाद नगर को आज आकर्षक ढंग से सजाया गया जगह जगह तोरण द्वार बनाये गए। श्रद्धालुओं द्वारा नगर में सड़कों पर निशान यात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। जहाँ श्रद्धालुओं के हाथ मे झंडा गले मे श्याम का पटुका पूरे नगर में भ्रमण किया ।बड़ा बाजार में एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने आरती उतार कर सुभारम्भ किया हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रही ।