फतेहपुर: चिल्ली गांव में ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर मजदूर की हुई मौत, ट्रैक्टर मालिक फरार, परिजन बेहाल
फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्ली में बुधवार को खेत जोतते समय एक मजदूर की रोटावेटर में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम चिल्ली निवासी कामता उर्फ कल्लू (52) पुत्र ननकऊ उर्फ बिर्रा दोपहर बाद गांव के ही इंद्रेश उत्तम के साथ मजदूरी पर खेतों में गया था। इ