कैलारस: रिझोनी चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अर्टिगा कार को मारी टक्कर, यात्री सुरक्षित, ट्रैक्टर फरार
कैलारस थाना क्षेत्र के एमएस रोड स्थित रिझोनी चौराहे पर तेज व अनियंत्रित अज्ञात ट्रैक्टर ने अर्टिगा कार को टक्कर मार दी। जिसमे कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन कार में बैठे यात्री सभी सुरक्षित है। कार सवार सभी यात्री बैराड़ के लिए जा रहे थे। 112 डायल पुलिस ने पीछा किया लेकिन ट्रैक्टर को मौके से चालक लेकर भाग निकला, यह घटना आज 5 दिसंबर रात्रि 10:00 बजे की है।