मैनपुरी: आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती मनाई गई
मैनपुरी के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई है। तो वही सभी सपा नेता कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर माला पहनाकर उनको नमन करते हुए याद किया है। वही इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष, महासचिव के अलावा सभी समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।