झारखंड उदय क्रिएशंस एवं घाटशिला फ्लावर शो कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आठवां घाटशिला फ्लावर शो आगामी 16 से 18 जनवरी तक मऊभंडार स्थित स्पोर्ट्स क्लब मैदान में आयोजित किया जायेगा. फ्लावर शो के साथ-साथ डॉग शो, वेल बेबी शो, लाइव सीट एंड ड्रॉ तथा किड्स फैशन शो जैसे आकर्षक कार्यक्रम भी होंगे. इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में फ्लावर शो कमेटी के अध्यक्ष निर्मल