राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा विकास खंड पाटी में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन सान्दीपनि मॉडल स्कूल में किया गया। बच्चों की शैक्षणिक योग्यता का आकलन करने के उद्देश्य से हुई इस परीक्षा में कक्षा 2 से 8 तक के कुल 251 विद्यार्थी शामिल हुए। इन विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट के माध्यम से प्रश्नों को हल किया। पहले दिन परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की गई, कल चार शिफ्ट में।