शिकोहाबाद: मक्खनपुर थाना क्षेत्र में एक होटल पर छापा, 15 लोग हिरासत में, देह व्यापार के शक में कार्रवाई, होटल किया गया सील
मक्खनपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल पर शनिवार रात को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। देह व्यापार के शक में की गई इस कार्रवाई में 4 युवतियों और 11 युवकों सहित कुल 15 लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रशासन द्वारा होटल को सील करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में की गई।