बेंगाबाद: मोतीलेदा के कोल्हासिंघा आंगनबाड़ी केंद्र में चलाया गया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान
मोतीलेदा के आंगनबाड़ी केंद्र कोल्हासिंघा में फायलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ मंगलवार को हुआ।यहां शाम 5 बजे तक अभियान चला।मोतीलेदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल यादव,पंचायत समिति सदस्य रीतलाल प्रसाद वर्मा,समाजसेवी पवन वर्मा ,सेविका सावित्री देवी,सहिया साथी किरण देवी के द्वारा फीता काट कर इस अभियान का उद्घाटन किया गया ।