कनाड़िया: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर महापौर ने गीता भवन चौराहे पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
इंदौर में संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर इंदौर के गीताभवन चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि