सफीपुर: सफीपुर में कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, वृद्धा की हुई मौत, उन्नाव-हरदोई मार्ग पर हुआ हादसा, पांच लोग घायल
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सोमवार शाम 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीखी रोड चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार वृद्धा बुधाना (56) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो