गांवों में नियमित हो गैस सिलेण्डर की व्यवस्था एसडीओ-उपाधीक्षक ने किया एजेन्सी का निरीक्षण दूनी, टोंक. देवली एसडीओ रूबी अंसार ने पुलिस उपाधीक्षक की मौजूदगी में शुक्रवार को दूनी व घाड़ की गैस एजेन्सी व गौदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांवों में नियमित गैस सिलेण्डर आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए। एसडीओ अंसार ने स्टॉक की जांचकर व्यवस्था का जायजा लिया।