सहदेई बुजुर्ग: सहदेई के गनियारी में गंगा कटाव देखने आई महिला नदी में डूबी, SDRF टीम कर रही है तलाश
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के गनियारी गांव में मंगलवार को गंगा कटाव देखने आई एक महिला नदी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत SDRF को इसकी जानकारी दी गई। डूबी महिला की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के भीखनपुर निवासी अरुण महतो की 49 वर्षीय पत्नी शिला देवी बताई गई।