पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी के निर्देशन में ऑपरेशन निर्भय के तहत कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए चारों आरोपियों से अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मंगलवार रात 8 बजे पुलिस ने किया प्रेस नोट जारी।