शनिवार की सुबह 11:00 से लेकर 2:00 तक नागरी प्रचारिणी सभा के सभागार में धूमधाम के साथ भारतवर्षीय गोड़ आदिवासी महासभा के तत्वाधान में जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ,सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी और रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया उपस्थित थे।