मंगलवार रात करीब 8:30 बजे सनावद रोड पर पुलिस पेट्रोल पंप के कुछ ही दूरी पर खड़ी एक निजी यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और सूचना दमकल विभाग को दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया।