कासगंज: अथाईया चौराहे के समीप मिलावटी कोलतार बनाने वाली फैक्ट्री पर लखनऊ STF ने किया छापा, 6 लोग गिरफ्तार
ढोलना क्षेत्र के अथईया चौराहे के समीप मिलावटी कोलतार बनाकर बेचने की फैक्ट्री थी। जंहा लखनऊ की STF टीम ने छापा मारा। इस कार्यवाई में STF टीम ने मौक़े से बिटमीन कोलतार से भरे 4 टेंकर जब्त किए। और 6 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं STF ने 10 नामजद लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराकर जांच शुरु करदी है। जानकारी शनिवार शाम 5 बजे मिली है।