चाईबासा: कांग्रेस भवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती मनाई गई
कांग्रेस भवन , चाईबासा में शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती मनाई गई।इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्यों ने डॉ.मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक विशाल व्यक्तित्व थे। जिनके योगदान ने भारत को नई दिशा दी।