कोटड़ी: पारोली पुलिस ने अवैध गार्नेट से भरा डंपर और स्कॉर्पियो किया ज़ब्त, चालक को किया गिरफ्तार
Kotri, Bhilwara | Sep 24, 2025 कोटड़ी उपखंड क्षेत्र की पारोली थाना पुलिस ने अवैध खनन और खनिजों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गार्नेट से भरा डंपर और उसे एस्कॉर्ट कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त किया है। थाना प्रभारी प्रभाती लाल मीणा ने आज बुधवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि देर रात दातड़ा चौराहे के पास गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई।