बनखेड़ी। जनपद पंचायत बनखेड़ी की सीईओ रीना कुमारिया की कार्यशैली से नाराज़ पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल को एक सप्ताह होने जा रहा है। 22 जनवरी से जारी इस हड़ताल के चलते पंचायतों के कामकाज ठप पड़े हैं, लेकिन अब तक शासन स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।