मुरैना नगर: जिला अस्पताल में लाखों की चोरी, 29 घंटे बाद भी FIR नहीं होने से लोगों में आक्रोश
मुरैना जिला अस्पताल में हुई लाखों की चोरी के 29 घंटे बाद भी FIR दर्ज नहीं हुई है।चोर फीमेल वार्ड के पास से 10 सोलर बैटरियां और पुरानी लैब से कई महंगे उपकरण ले गए।सुरक्षा पर हर महीने लाखों खर्च के बावजूद यह तीसरी वारदात है।आवेदन देने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया,जिससे लोगों में नाराजगी और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल लगातार बढ़ते जा रहे है।