कांके: समाहरणालय में उपायुक्त ने प्रेस वार्ता कर झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी
Kanke, Ranchi | Nov 13, 2025 समाहरणालय में गुरुवार शाम करीब पांच बजे प्रेस वार्ता कर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि 14 नवंबर को वॉल पेंटिंग से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जबकि 16 नवंबर को ऐतिहासिक जतरा कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें करीब 4 हजार लोग शामिल होंगे।