बस्ती: बस्ती कोतवाली थाने की पुलिस ने ढाबे में लोगों को शराब पिलाने के आरोप में होटल संचालक और मैनेजर को किया गिरफ्तार
Basti, Basti | Mar 9, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास स्थित एक होटल पर लोगों को बैठाकर शराब पिलाने के आरोप में पुलिस ने होटल के संचालक व मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि होटल पर बैठकर खाना खाने वाले अन्य लोगों ने होटल में बैठाकर शराब पिलाने का विरोध किया तो संचालक व मैनेजर फौजदारी पर आमदा हो गए।