देहरादून: कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने देहरादून-दिल्ली हाईवे से हटाया कंटेनर, 6 KM तक लगा था लंबा जाम; सैकड़ों वाहन फंसे रहे
पुलिस ने सड़क पर पड़े कंटेनर को हटाया जाम को खुलवा दिया है। आपको बता दें कि देहरादून-दिल्ली राजमार्ग पर मोहंड में कंटेनर पलटने से भीषण जाम लग गया था। लोडेड कंटेनर के पलट जाने के कारण इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। दोनों ओर पांच से छह किमी वाहनों की कतारें लग गई थी। वहीं पुलिस ने काफी मश्क्कत के बाद कंटेनर को हटाकर जाम को खुलवा दिया है।