मधेपुरा: पोखराम गांव लूट कांड का फरार अभियुक्त सौरव कुमार ने पुलिस दबाव में मधेपुरा न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
मुरलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी फरार अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर पुलिसिया दबाव बढ़ने के बाद पोखराम गांव वार्ड नंबर 3 निवासी लूट कांड के फरार अभियुक्त सौरभ कुमार पिता बालू यादव ने मधेपुरा के व्यवहार न्यायालय में सोमवार को दिन के 3:00 बजे आत्म समर्पण किया न्यायालय ने अभियुक्त को जेल भेज दिया