मधेपुरा: मुरलीगंज सीएचसी में मानदेय भुगतान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने की तालाबंदी, स्वास्थ्य सेवाएं ठप
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज स्थित सीएचसी में सोमवार सुबह आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले कई वर्षों से उनके बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। बार-बार आवेदन और प्रदर्शन के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।