पन्ना: टाइगर रिजर्व में आपसी संघर्ष में दूसरी बार जख्मी हुआ बाघ, दो दिन से लापता, चार टीमें तलाश में जुटीं
पन्ना टाइगर रिजर्व में आपसी संघर्ष में दूसरी बार घायल हुए बाघ 243 की तलाश में वन विभाग की चार टीमें लगातार जुटी है, लेकिन दो दिन से उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। बीते महीने हुए संघर्ष में बाप के सिर पर फिर उसी स्थान पर चोट लगी, जहां छह माह पहले भी घाव बना था। इस बार चोट गहरी होने से घाव में कीड़े पड़ गए जिसका वीडियो पर्यटकों ने वायरल किया था।