जयपुर के सप्त शक्ति कमांड सभागार में भारतीय सेना के 78वें स्थापना दिवस की परेड में बेहतर करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा कि पहली बार सेना ने छावनी से बाहर निकलकर आम जनता के बीच भारतीय सेना के 78वें स्थापना दिवस की परेड को आयोजित किया।