फिरोज़ाबाद: नई बस्ती इलाके में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हुआ ख़ूनी संघर्ष, 4 लोग हुए जख्मी
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में रविवार की देररात सोहम और सरगम शर्मा नामक दो पक्षों में संघर्ष हुआ है। मारपीट में सोहम की पक्ष की तरफ 3 लोग घायल हुये है जबकि दूसरे पक्ष सरगम की तरफ से एक घायल हुआ है। घटना के पीछे आपसी कहासूनी की बजह बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।