गुण्डरदेही: गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खेरूद व चंदनबीरी घाट में रेत चोरी का सिलसिला जारी, संबंधित अधिकारी चुप्पी साधे हुए
गुंडारे ब्लॉक के आंदोलन नदी में इन दोनों रेत माफियाओं का कब्जा जमा हुआ है कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। करीबन 1 वर्ष पहले रेत चोरो को पकड़ने गए एक आरक्षक ऊपर चाकू से हमला भी हुआ था उसके बाद से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। खेरूद व चंदनबीरी घाट में रोजाना अवैध रूप से रेत माफिया रेत चोरी कर मोटा पैसा कमा रहे हैं।