किरावली: फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के एक गाँव की विवाहिता बच्चों सहित लापता, परिजनों ने दी तहरीर
Kiraoli, Agra | Aug 15, 2025 फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के एक गाँव की विवाहिता बच्चो सहित लापता हो गई। शुक्रवार एक बजे परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहिता ससुराल जाते समय दो बच्चो के साथ रास्ते से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग नही लगा। विवाहिता के भाई ने बताया 13 अगस्त को निकली ससुराल जाने के लिए लेकिन दो दिन बाद भी ससुराल न पहुँची।