मेड़ता सिटी के सातलावास गांव स्थित एक खेत में अचानक आग लग गई। इसके बाद किसानों ने तुरंत ही इसकी सूचना अग्निशमन को दी। मेड़ता सिटी से मौके पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया,दमकलकर्मियों ने बुधवार दोपहर 12:00 बजे बताया की आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई, इस दौरान आज पड़ोस के किसान भी मौके पर पहुंच गए।