मंगलवार को श्री श्री 108 श्री वैष्णव भ्रमणशील मानस संघ के 41वें अधिवेशन एवं सीताराम विवाह के शुभ अवसर पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ मंगलवार से हो गया। मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। भाई संध्या में लगभग 7:00 के आसपास कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर माहौल काफी भक्तिमय दिखा।