धोरैया: रिफायतपुर गांव के रामपुर मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल, मायागंज, भागलपुर रेफर
Dhuraiya, Banka | Mar 31, 2026 रिफायतपुर गांव के रामपुर मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गए. मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे बीसीएम उद्धव कुमार ने बताया कि जख्मी की पहचान खेसर निवासी सौरव कुमार तथा रामपुर गांव निवासी मो मकसूद के रूप में हुई है.धोरैया अस्पताल में मौजूद चिकित्सक द्वारा दोनों जख्मियों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया.